विधायक हरिश मीणा ने भाजपा की प्रशंसा कांग्रेस पार्टी का बताया कमजोर,फिर मीणा बदल सकते है पाला

Share:-

टोंक, 15 मार्च (ब्यूरो): विधायक हरिश मीणा ने भाजपा की प्रशंसा करते हुए मजबूत पार्टी बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा को निष्क्रय अध्यक्ष तक बता डाला, जिससे कयास लगाएं जा रहे है कि एक बार फिर मीणा पाला बदल भाजपा का दामन थाम कसते है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस के प्रमुख रहे हरिश मीणा ने दौसा से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकरा अपने राजनैतिक केरियर शुरु किया था। इसके बाद हवा कांग्रेस की दिखी तो पाला बदलते हुए भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गए और देवली उनियारा विधानसभा से टिकट ले विधायक बन गए। उन्हे उम्मीद थी कि उन्हे मंत्री पद दिया जाएगा, पर जब उन्हे मंत्री पद नही मिला तो आएं दिन अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलते रहे। एक दुर्घटना के मामले में अपनी ही सरकार के लाश लेकर धरने तक पर बैैठ गए थे। अब फिर चुनाव नजदीक आते देखकर उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है कि कांग्रेस कमजोर पार्टी है और भाजपा की तारीफो के पुल बांध दिए। इतना ही नही कांग्रेेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा को निष्क्रय अध्यक्ष बता उनकी आलोचना कर डाली। जिससे राजनैतिक हलको में कयास लगाएं जा रहे है कि हरिश मीणा वापस भाजपा में जा सकते हैै और टिकट लाकर चुनाव लड़ेंगे। अगर ऐसा होता है तो बरसो से भाजपा की सेवा कर रहे उन नेताओ का क्या होगा? जो टिकट की आस लगाएं बैठे है और पार्टी की मजूबती के लिए कार्य रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *