पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने विधायक हमीर सिंह भायल के सवाल के जवाब में बताया कि राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है। जिन औद्योगिक इकाइयों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है ऐसी इकाइयों से राज्य प्रदूषण मंडल द्वारा 10 करोड़ रुपए की पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि की वसूली की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाली कई औद्योगिक इकाइयों की जानकारी मिली है और उनसे पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि की वसूली की गई है।
2023-03-03