जयपुर, 16 जनवरी। ग्रेटर नगर निगम आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय के ई.सी. हाॅल में राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों की तैयारियों को लेकर सभी जोन उपायुक्त एवं ग्रेटर निगम क्षेत्र में आने वाली राजकीय स्कूलों के शारीरिक षिक्षकों के साथ की बैठक।
आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की खोज कर आगे लाने के लिये राज्य खेलों की तर्ज पर वार्ड जिला एवं राज्य स्तर पर राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक 2023 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नगर निगम के 150 वार्डो को 34 खेल क्लस्टरों में बांट कर राजीव गांधी खेलों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी जोन उपायुक्त एवं शारीरिक षिक्षकों को निर्देष दिये कि निगम क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मैदानों का भौतिक निरीक्षण कर खेल मैदानों का चिन्हिकरण कर संसाधनों की स्थिति से अवगत करवाते हुये खेल संसाधनों की उपलब्धता सुनिष्चित करवायें। उन्होंने निर्देष दिये कि खेल आयोजन हेतु षिक्षा विभाग के शारीरिक षिक्षकों से समन्वय कर खेल नियामवली, खेल एपायर की नियुक्ति संबंधी कार्यो की रिपोर्ट तैयार कर अवगत करवाये।
आयुक्त श्री सोनी ने सभी जोन उपायुक्तों को निर्देष दिये कि राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों में खिलाड़ियों की अधिक से अधिक भागीदारी के लिये सभी सरकारी स्कूलों एवं वार्ड अनुसार जोन कार्यालयों में रजिस्टेषन के लिये कैम्प आयोजित करें। उन्होंने बताया कि 8 वर्ष से 80 वर्ष तक के खेलने के इच्छुक व्यक्ति इन खेलों के लिये व्यक्तिगत एवं संस्था के रूप में अपना रजिस्टेषन करवा सकते है।
अतिरिक्त आयुक्त डाॅ. प्रवीण कुमार ने बताया कि 16 जनवरी से 21 जनवरी तक खिलाड़ियों के रजिस्टेषन के लिये वार्ड स्तर पर कैम्प आयोजित करे एवं खेल मैदानों में साफ-सफाई एवं डस्टबिन रखवाया जाना समयबद्धता से सुनिष्चित करें साथ ही उन्होंने खेल मैदानों में आवष्यकतानुसार दुरूस्त करवाये जाने के भी निर्देष दिये।
बैठक में सभी जोन उपायुक्त, मुख्यालय पर पदस्थापित उपायुक्त, अधिषाषी अभियन्ता, राजकीय शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
2023-01-16