केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पप्पू कहा है। उन्होंने कैम्ब्रिज में राहुल के भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार ने सारी हदें लांघ दी हैं। यह आदमी भारत की एकता के लिए बेहद खतरनाक हो गया है। अब ये लोगों को भारत को बांटने के लिए उकसा रहा है। भारत के लोकप्रिय और चहेते प्रधानमंत्री का एकमात्र मंत्र है ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत।’
विदेशियों को नहीं पता कि राहुल पप्पू हैं- रिजिजू
रिजिजू मे एक दूसरे ट्वीट में लिखा- भारत के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं, लेकिन विदेशियों को नहीं पता है कि वे हकीकत में पप्पू हैं। उनके फूलिश (मूर्खतापूर्ण) स्टेटमेंट्स पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन देश विरोधी ताकतें उनके देश विरोधी बयानों का इस्तेमाल भारत की इमेज बिगाड़ने के लिए कर रही हैं।
राहुल गांधी ने ब्रिटेन में बचकानी बातों से देश का सिर झुका दिया: शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राहुल गांधी विदेश जाकर रोते हैं। उनकी देश में कोई सुनता नहीं। ऐसी बचकानी बात करते हैं कि देश का सिर शर्म से झुक गया। एक बच्चे की तरह रो रहे हैं कि हमें यह नहीं करने दिया जा रहा है। मुझे कांग्रेस के नेतृत्व पर तरस आता है।