जयपुर, 25 मार्च (ब्यूरो): राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को प्रदेश भर में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष दिन भर सत्याग्रह करेगी। जयपुर में गांधी सर्किल पर सत्याग्रह किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि केन्द्र सरकार की क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष सुबह दस से शाम पांच बजे तक सत्याग्रह किया जाए। इस सत्याग्रह में कांग्रेस के सभी नेता शामिल होंगे और केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।
2023-03-26