JODHPUR NEWS : नव वर्ष महोत्सव समिति का गठन

Share:-

जोधपुर। भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2080 के ुस्वागत के लिए आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख श्याम मनोहर, प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार, प्रांत सह कार्यवाह बंसीलाल भाटी, विद्या भारती प्रांत सचिव महेंद्र दवे, प्रांत सह प्रचार प्रमुख हेमंत घोष, घनश्याम ओझा के सानिध्य में नव वर्ष महोत्सव समिति का गठन किया गया।
बैठक में नव वर्ष महोत्सव समिति 2023 मे समन्वयक उत्कर्ष निदेशक डॉ निर्मल गहलोत आयोजन समिति अध्यक्ष पर समाजसेवी रामनिवास मंडा व महासचिव नथमल पालीवाल को बनाया गया। सह प्रांत प्रचार प्रमुख हेमंत घोष ने बताया कि नव वर्ष के भव्य सुस्वागतम के लिए सप्त दिवसीय कार्य योजना बनाई गई है कार्यक्रम की भव्यता के लिए उपाध्यक्ष समाजसेवी एनके जैन व कृती भारती सचिव अशोक गहलोत एडवोकेट दीपिका सोनी कोषाध्यक्ष महावीर चोपड़ा शोभा यात्रा संयोजक हेमेंद्र गौड़ प्रचार प्रसार प्रमुख श्रीकांत पारीक को नियुक्त किया गया। समिति अध्यक्ष मण्डा ने बताया कि भारतीय नववर्ष वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित कालगणना है और नव वर्ष के आगमन को भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति ने सप्त दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित कर समाज में नववर्ष का संदेश देने के लिए कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *