जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दक्षता दिवस पर सम्भली ट्रस्ट तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहभागिता में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ट्रस्ट के संस्थापक गोविंद सिंह राठौड़ ने ट्रस्ट की गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया एवं आए हुए मेहमानों का अभिनंदन किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अनिल व्यास ने ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके लिए बनाई गई योजनाओं से अवगत करवाया। डॉ. दौलत राम ने ट्रांसजेंडर को लेकर लोगों की मानसिकता पर चर्चा की और बताया कि ट्रांसजेंडर का ट्रांसजेंडर होना एक ईश्वरीय देन है ट्रांसजेंडर को स्वयं को पहचानना जरूरी है। एडवोकेट शिवानी सिंह ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बने कानून से अवगत करवाया जिसमें उनके साथ हो रहे बुरे बर्ताव, छेड़छाड़ एवं किसी भी प्रकार के अत्याचार होने पर सहायता के लिए संभाली ट्रस्ट से संपर्क कर सकते हैं जहां से उनको निशुल्क कानूनी सलाह दी जाती है और उनको बताया कि पैतृक संपत्ति में उनका हिस्सा भी बनता है उसके लिए अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। मैनेजिंग ट्रस्टी श्यामा तंवर एवं विरेन्द्र सिंह चौहान ने सभी मेहमानों एवं समुदाय के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
2023-03-31