जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन
जैसलमेर । केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाष चैधरी ने कांग्रेस पर दौहरा चरित्र का आरोप लगाते हुवे कहा कि एक तरफ कांग्रेस केन्द्र सरकार को अदानी से रिशतो के बारे में आरोप लगा रही हैं वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेस सरकार अडानी से बंद कमरे में इलू इलू कर रही है। जैसलमेर में अडानी को एक लाख बीघा से ज्यादा की जमीन अलाॅट कर दी हैं और आगे भी अलाॅट करने की तैयारी कर रही है। इस तरह राजस्थान कांग्रेस सरकार व अडानी के इन रिशतों की क्या परिभाषा दी जाए। यह बात उन्होंने जैसलमेर प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री पर हमला कर लगातार उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। जबकि राजस्थान में कांग्रेस सरकार अडानी को लगातार जमीनें अलाॅट कर रही है। इस तरह कांगे्स के यह हाथी के दांत दिखाने के अलग और खाने के अलग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक ही मोटो हैं कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेंगे चाहे कितना भी बड़े से बड़ा नेता हो। लोग कांगे्स के इस नाटक को व दोहरे चरित्र को अब समझ चुके है। राजस्थान में निश्चित रूप से भाजपा सरकार आने वाले चुनावों में आएगी।
वहीं दूसरी तरफ राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है जिसको लेकर बीजेपी द्वारा शहर के हनुमान चैराहा पर जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया जिसमें बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर कुशासन व जंगलराज का आरोप लगाकर जमकर धावा बोला।
शहर के हनुमान चैराहा पर इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता किसान व महिलाएं सम्मिलित हुई जहां पर महाघेराव रैली के तहत सभा का आयोजन हुआ। सभा को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चैधरी व भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया।
इसके बाद जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई व जिला कलक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शारदा , महंत प्रतापपुरी महाराज, सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे, भाजपा के प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा।
असल में जैसलमेर में भाजपा संगठन द्वारा हनुमान सर्किल पर सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की विफलताओं व स्थानीय जन समस्याओ को लेकर जैसलमेर जिले भर के हजारों कार्यकर्ता महा पड़ाव कर सरकार का विरोध किया व जिला कलेक्ट्रेट कार्यलय का घेराव कर राज्यपाल के नाम का कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री कैलाश चैधरी ने गहलोत सरकार पर कुशासन और जंगलराज के आरोप लगाए वही भजन लाल शर्मा ने गहलोत सरकार को आपस में ही घिरी हुई और झगड़ती सरकार बताया।
उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार आपस में ही झगड़ रही है लोगों के बुरे हाल है। कांग्रेश जनता को कर्जमाफी और युवाओं को रोजगार का जुमला देकर सत्ता में आई थी लेकिन अब वह अपने राजधर्म से भटक गई है जिसके चलते अब गहलोत सरकार से जनता त्रस्त है और ऐसे में 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता करारा जवाब देगी और भाजपा का कमल खिलाएगी। वहीं अतिथियों द्वारा सभा को संबोधित करने के बाद यह सभा जनाक्रोश महाघेराव रैली में तब्दील हुई जहां हनुमान चैराहा से यह रैली रवाना हो जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची जहां गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जिला कलक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपा गया।
जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा।
भाजपाइयों ने बोला गहलोत सरकार पर धावा
सभा के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी,पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी,भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विक्रम सिंह नाचना, महंत प्रताप पुरी ने भी सभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर धावा बोला।
बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने जिले में फसल खराबा मुआवजा, फसल बीमा क्लेम,गोचर भूमि का निजी कंपनियों को बेचान, भू माफियाओं द्वारा बढ़ती अतिक्रमण की वारदातें, अवैध खनन, बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर राज्य की गहलोत सरकार पर धावा बोला वही जिले की समस्याओं के लिए स्थानीय विधायक व मंत्री को भी जिम्मेदार बताया। पूर्व विधायक व किसान नेता सांग सिंह भाटी ने कहा कि खुद को किसानों की हितैषी बताने वाली गहलोत सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। 2004 के बाद अपने जमीन के हक के लिए लड़ रहे किसानों को आज तक मुरब्बे अलोट नहीं किए गए हैं ना ही उनकी कर्ज माफी की गई है। कांग्रेस सरकार सत्ता में किसानों को कर्ज माफी का प्रलोभन देकर आई थी लेकिन अब वह अपने घोषणापत्र को भूल गई है वही इस सरकार से किसान बहुत त्रस्त है, जिसका जवाब वे विधानसभा चुनाव में देगे।
परिवारवाद पर चल रही कांग्रेस
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विक्रम सिंह नाचना ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए बताया कि कांग्रेस में जहां शीर्ष नेतृत्व भी परिवारवाद पर ही है।वही स्थानीय विधायक व मंत्री ने भी प्रधान ,पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य के पदों पर अपने परिवार के सदस्यों को बिठा रखा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है कांग्रेस परिवारवाद में ही सिमटी हुई है। जबकि भाजपा में ऐसा नहीं है भाजपा में योग्यता के आधार पर दायित्व सौपे जाते है।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चैधरी ने लगाए सरकार विफल होने के आरोप
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चैधरी ने जनाक्रोश महाघेराव रैली के दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान की सरकार निरंकुश होकर भ्रष्टाचार में डब चुकी हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी हैं, चारों तरफ माफिया हावी हो चूके हैं। किसान परेशान हैं कि जिले में खराब मौसंबल कारण फसलें बरबाद हो गई मगर सरकार ने समय पर गिरदावरी नहीं की। इसी से परेशान होकर भारतीय जनता पार्टी ने आमजन का सहयोग लेकर महाघेराव का कार्यक्रम आयोजित किया हैं। हाल में एक समुदाय विशेष के असामाजिक तत्वों ने शहर के चैराहे पर तांडव मचाया, तोड़ फोड़ की मगर जिला एवम पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बने देखते रहे। जिले में जंगल राज चल रहा हैं।
रेलवे मंत्री के आगमन के मामले में बोलते हुए बताया कि हमारी सरकार और रेल मंत्री हमेशा कनेक्टिविटी के ऊपर विशेष ध्यान दे रहे हैं। साथ ही अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर और रेलवे श्टेशन और हर प्रकार की सुख सुविधाओं से लैस हो इस पर सरकार काम कर रही हैं। हाल में जैसलमेर स्टेशन को अंतर्राष्ट्रीय स्टेशन स्तर का बनाने का कार्य शुरू हो चुका हैं। इसके अलावा यहां और ट्रेनों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अडानी पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस दिल्ली में तो अभी अडानी को लेकर छाती पीट रहे हैं वहीं राजस्थान में उसी अडानी को 1 लाख बीघा से भी अधिक जमीन देकर प्रोजेक्ट लगाने की छूट दी हैं जिससे स्पष्ट हैं कि ये इनका दोहरा चरित्र हैं और इनके हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और हैं। इनका मकसद केवल मोदी जी को बदनाम करने का हैं जिसमें ये सफल नहीं हो सकते।
भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं जिसमे अध्यक्ष और पदाधिकारियों को चयन लोकतांत्रिक तरीके से होता हैं। यह कांग्रेस की तरह एक परिवार की पार्टी नहीं हैं। सतीश पूनिया का कार्यकाल बहुत शानदार रहा और उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से सरकार की नीतियों का विरोध किया और अब सीपी जोशी के नेतृत्व में इस सरकार के नाक में दम करने का काम करेंगे।