विपक्ष ने भाजपा और AIMIM को दोषी ठहराया
Aurangabad: भाजपा और एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए शिवसेना उद्धव गुट के नेता चंदकांत खैरे ने कहा, “एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री भगवत कराद जो औरंगाबाद से हैं, दोस्त हैं। यह प्लान उन्हीं लोगों का था। हिंसा का मकसद महाविकास अघाड़ी की रैली में व्यावधान पैदा करना था।
उन्होंने आरोप लगाया है कि ऐसा शहर में 2 अप्रैल को होने वाली महा विकास अघाड़ी की रैली में व्यावधान डालने के लिए किा गया है। बता दें कि औरंगाबाद में युवाओं के बीच हुई एक झड़प के बाद बुधवार की रात 500 लोगों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था। पुलिस के अनुसार यह घटना औरंगाबाद शहर के किरादपुरा इलाके में हुई, जहां एक प्रसिद्ध राम मंदिर है। यह घटना रामनवमी की पूर्व संध्या पर हुई।
2023-03-30