राजस्थान पुलिस का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर रोहित गोदारा दुबई में घूम रहा है। ये जानकारी मिलते ही सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। गोदारा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस के लिए 15 फरवरी को इंटरपोल को लेटर लिखा गया है। साथ ही देश के सभी एयरपोर्ट पर लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। बता दें कि रोहित गोदारा पर एक लाख रुपए का इनाम भी राजस्थान पुलिस ने घोषित कर रखा है। गोदारा के खिलाफ राजस्थान में 32 केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, वसूली जैसे मामले हैं। पुलिस के अनुसार रोहित 13 जनू 2022 को दिल्ली से दुबई भाग गया था। उसने पवन कुमार के नाम से एक फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।
2023-03-01