मेघालय में मुकाबला फंस गया है। एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने का दावा किया गया है। हालांकि, एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। लेकिन यहां भी भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर है। यहां भाजपा का ग्राफ पिछली बार के मुकाबले बढ़ता हुआ दिख रहा है।
आइए जानते हैं किस एग्जिट पोल में क्या दावे हुए?
पोलिंग एजेंसी | एनपीपी | कांग्रेस | भाजपा | टीएमसी | यूडीपी | अन्य |
जी न्यूज मैट्रिज | 21-26 | 3-6 | 6-11 | 8-13 | 5-6 | 6-14 |
आज तक एक्सिस माय इंडिया | 18-24 | 6-12 | 4-8 | 5-9 | 8-12 | 4-8 |
टाइम्स नाऊ ईटीजी | 18-26 | 2-5 | 3-6 | 8-14 | 8-14 | 6-12 |
इंडिया न्यूज- जन की बात | 11-16 | 11-6 | 3-7 | 14-9 | 10-14 | 5-12 |