भीलवाड़ा के गंगापुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बीजेपी ने राजस्थान पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि प्रिंयका गांधी के निवाई दौरे में खलल नहीं पड़े। इसलिए पुलिस इस मामलें में कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करती रही।
बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि प्रियंका गांधी के दौरे से एक दिन पहले शनिवार की रात को एक महिला निर्वस्त्र हाल में पुलिस को मिली। उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। लेकिन पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया।
पुलिस ने कहा कि मामला झूठा हैं। लेकिन जैसे ही प्रियंका गांधी का दौरा खत्म होता हैं। रेंज आईजी प्रेस कांफ्रेंस करते है और कहते है कि हां रेप हुआ है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। यह किस तरह का विरोधभास हैं। आज पुलिस कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं।
गहलोत की चतुराई देखिए, मामला छिपाया गया
वहीं इस मामले में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस की चतुराई देखिए। जब तक प्रियंका गांधी राजस्थान में रही। तब तक मामले को छिपाया गया।
वहीं जैसे ही प्रियंका गांधी वापस दिल्ली चली गई। पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।
बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि यह पहला मामला नहीं है जब प्रियंका गांधी के चक्कर में पुलिस ने मामला छिपाया हो। इससे पहले भी जब अलवर में नाबालिग मूक बधिर बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ था।
उस समय पुलिस ने पहले कहा कि बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। लेकिन इस दौरान जब प्रियंका गांधी रणथम्भौर के दौरे पर आई तो पुलिस ने एक्सीडेंट बता कर मामले को रफा दफा कर दिया।
मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
दरअसल शनिवार रात ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि गंगापुर से 6-7 किलोमीटर दूर आमली रोड पर झूमपुर चौराहे के पास एक महिला निर्वस्त्र मिली है। जिसके साथ गैंगरेप हुआ है।
पुलिस मौके पर पहुंची, महिला का गंगापुर हॉस्पिटल में मेडिकल कराया गया और पर्चा बयान लिए गए। पहले सूचना थी कि वारदात में 3 लोग शामिल थे। जब पुलिस ने पीड़िता से बात की और डिटेल खंगाली, सीडीआर भी सामने आई, अन्य सबूत और जांच के आधार पर पता चला कि वारदात में 2 लोग ही शामिल थे।
इस पर पुलिस ने रविवार सुबह गंगापुर आमली निवासी छोटू (42) पुत्र गणेश सरगरा व चीडखेड़ा निवासी गिरधारी (30) पुत्र नगजीराम गाडरी को गिरफ्तार कर लिया है।
भीलवाड़ा में खाना खाकर टहलने निकली महिला का एक परिचित समेत दो लोगों ने किडनैप कर गैंगरेप किया। इसके बाद महिला को निर्वस्त्र हालत में घटनास्थल से भागी। दुष्कर्म पीड़िता रास्ते पर लोगों से 30 मिनट तक मदद मांगती रही। एक बाइक सवार ने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसवाले उसे बैनर में लपेटकर पुलिस स्टेशन लाए। महिला से पूछताछ के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें से एक युवक महिला का पहले से परिचित है। घटना भीलवाड़ा के गंगापुर की शनिवार रात करीब 8 बजे की है।एएसपी विमलसिंह नेहरा ने बताया कि शनिवार रात 8.40 बजे एक ग्रामीण ने सूचना दी कि गंगापुर से 6-7 किलोमीटर दूर आमली रोड पर झूमपुर चौराहे के पास एक महिला निर्वस्त्र मिली है। जिसके साथ गैंगरेप हुआ है।
इस सूचना पर गंगापुर एसएचओ जाप्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां कुछ लोग मौजूद थे जिन्होंने महिला को कुछ कपड़े दिए। पुलिस ने भी महिला को प्लास्टिक का बैनर उपलब्ध कराया और झूमपुर चौराहे से गंगापुर अस्पताल ले आई।
एएसपी ने बताया कि गंगापुर हॉस्पिटल में महिला का मेडिकल कराया गया और पर्चा बयान लिए गए। पहले सूचना थी कि वारदात में 3 लोग शामिल थे। जब पुलिस ने पीड़िता से बात की और डिटेल खंगाली, सीडीआर भी सामने आई, अन्य सबूत और जांच के आधार पर पता चला कि वारदात में 2 लोग ही शामिल थे।