पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मिला भ्रूण

Share:-

पुलिस ने कब्जे में लिया, मामले की जांच में जुटी
अजमेर, 28 फरवरी :आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को प्लास्टिक के डिब्बे में भ्रूण मिलने से हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भू्रण को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात कुमाता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।
आदर्श नगर थाने के एएसआई मगाराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के बड़लिया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर की चारदीवारी के पास झाडिय़ों में एक भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर झाडिय़ों में प्लास्टिक के डिब्बे में भ्रूमण मिला, जिसे कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भ्रूण को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात कुमाता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआई मंगाराम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि भ्रूण करीब 3 से 4 महीने का है, हालांकि डॉक्टर्स की रिपोर्ट के बाद ही उम्र और अन्य जानकारियां उपलब्ध हो सकेगी। पुलिस कॉलेज परिसर के सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *