बारां 4 मार्च। जिला मुख्यालय के समीप स्थित लिसाडिया गांव में तेज़ गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो महिला एक बालक घायल हो गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 घायलों में सोमवती 22, मनोज बाई 20 तथा आयुष सहरिया 5 माह शामिल हैं। यह लिसाडिया गांव में यशवंत शर्मा के खेत पर काम कर रहे थे। मृतक गोलू सहरिया हैं।
अस्पताल पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश बिजली गिरने से खेत में चने की फसल काट रहे शाहाबाद निवासी गोलू सहरिया की मौत हो गई वहीं दो महिला व एक बालक घायल हो गया, जिन्हें ट्रैक्टर ट्रॉली की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों का उपचार जारी है वही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना कर दी है। उनके आने पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
उधर, जिला कलक्टर नरेंद्र गुप्ता ने एसडीएम तथा तहसीलदार को मृतक के आश्रित को सहायता पहुंचाई जाने के निर्देश दिए हैं।
2023-03-04