जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के जोधपुर में कार्यभार संभालने पर स्वागत किया। यूपीआरएमएस के जोनल कार्यकारी महासचिव अजय शर्मा के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों ने डीआरएम को फ्लावर पॉट देकर स्वागत किया।
यूपीआरएमएस के मंडल सचिव एनजे सिंह ने बताया की डीआरएम पंकज कुमार सिंह का स्वागत करते हुए संघ ने उन्हें बताया कि जोधपुर मंडल में यूपीआरएमएस हमेशा कर्मचारियों के हित के लिए जागरूक रहते हुए प्रशासन के साथ भी सहयोगी की भूमिका निभाती है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने भी आश्वासन दिया कि रेल प्रशासन भी नियमानुसार हमेशा कर्मचारियों के साथ न्यायपूर्ण व सकारत्मक व्यवहार के साथ कार्य करने का प्रयास करेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के स्वागत में संघ के अजय शर्मा, एनजे सिंह, गौरव गोदारा, राजेश शर्मा, सुल्तान मीणा, अनिल व्यास, ललित गर्ग, दिनेश शर्मा, मंजू आज़ाद व भीम सिंह मीणा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
2023-03-10