FS(भारतीय विदेश सेवा) अफसर की पत्नी धोली ने माल्टा में मीणावाटी की परंपरा को निभाया है। उनका हर वीडियो देसी लुक में है। वह घाघरा लूगड़ी में नजर आती हैं। उनका कहना है कि यही उनका पहनावा है और इस पर उन्हें गर्व हैं। विदेशी लोग भी उनके इस पहनावे को पसंद करते हैं।इंस्टाग्राम पर धोली के वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं।दौसा के निमाली गांव की धोली के आईएफएस पति लोकेश मीणा यूरोपीय देश माल्टा में पोस्टेड हैं। धोली भी उनके साथ वहीं रहती हैं। 4 मार्च को धोली ने अपने पड़ोसी मित्रों को होली मिलन समारोह के लिए बुलाया। विदेशी धरती पर धोली और उनके परिचित विदेशी हरियाणवी गीत ‘परफ्यूम लगा दे चुन्नी में…’ पर जमकर नाचे और होली की बधाई दी।
समारोह के बाद उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो एक ही दिन में इसे 30 हजार लोगों ने लाइक किया। कई यूजर्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने लिखा कि आपने यूरोप में भी भारत का डंका बजा दिया। वीडियो में धोली परंपरागत पीली लूगड़ी और घाघरे में डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ विदेशी मित्र और पड़ोसी भी ठुमके लगाते दिखे।रोप के बीच पर बिकनी गर्ल्स के बीच से जब धोली मीणा घाघरा लूगड़ी में निकली हर कोई ठिठक गया। सोशल मीडिया पर धोली के इसी तरह के वीडियो सुर्खियां बटोर रहे हैं। रील्स बनाने की शौकीन धोली मीणा दौसा की बहू हैं। पति IFS ऑफिसर लोकेश मीणा भूमध्य सागर के द्वीपीय देश माल्टा में इंडियन एंबेसी में नौकरी करते हैं। ऐसे में धोली जहां जाती हैं, वहां राजस्थान के रंग बिखर जाते हैं। इन रील्स को खासा पसंद किया जा रहा है।
दौसा जिले के निमाली गांव की रहने वाली धोली मीणा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। यूरोप के बीच पर समुद्र किनारे बिकनी गर्ल्स के बीच घाघरा-लूगड़ी में घूमते उनका वीडियो तेजी से पसंद किया गया। ठेठ राजस्थानी वेशभूषा में विदेशी धरती पर दिखी इस महिला के बारे में हर कोई जानना चाहता है।