ब्रह्म शक्ति संघ के अध्यक्ष ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात

Share:-


जयपुर, (ब्यूरो): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ब्रह्म शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने गुरुवार को दिल्ली में मुलाकात कर स्वर्ण जातियों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। द्विवेदी ने बताया कि पूरे देश में कृषि नीतियों के साथ स्वर्ण जातियों को भी जोड़ा जाए। यह भ्रांति है कि ब्राह्मण और राजपूतों को किसान नहीं मानकर सामंती व्यवस्था का प्रतीक माना जाता है। उन्हें मुख्यधारा में कृषि नीतियों से जोडक़र मिथक को तोड़ा जाए। ब्रह्म शक्ति संघ के संयोजक सुनील मुद्गल ने बताया कि अब पूरे देश में ब्रह्म शक्ति संघ एक मुहिम चला रहा है कि राजपूत ब्राह्मण सामंती व्यवस्था के प्रतीक नहीं है। मुहिम की शुरुआत राष्ट्रपति से मिलकर प्रारंभ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *