IIT JAM 2023 Scorecard Releasing Tomorrow: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी तीन अप्रैल 2023 को स्कोरकार्ड जारी करेगा।

Share:-

IIT JAM 2023 Scorecard Releasing Tomorrow: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी कल यानी तीन अप्रैल 2023 को IIT JAM 2023 का स्कोरकार्ड जारी करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब स्कोरकार्ड जारी होने के बाद देख सकते हैं। स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर उपलब्ध होगा। इससे पहले आईआईटी गुवाहाटी ने 21 मार्च 2023 को परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। शेड्यूल के अनुसार, रिजल्ट बुधवार, 22 मार्च, 2023 को घोषित किया जाना था, लेकिन इसे एक दिन पहले ही जारी कर दिया गया था।

IIT JAM 2023 स्कोर कार्ड कल यानी 03 अप्रैल, 2023 को जारी किया जाएगा और प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल, 2023 से शुरू होंगे और 25 अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगे। IIT JAM 2023 एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) है जो सात विषयों – जैव प्रौद्योगिकी (BT), रसायन विज्ञान (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणितीय सांख्यिकी (MS), गणित (MA), भौतिकी (PH) में आयोजित किया जाता है।

IT JAM 2023 के स्कोर का उपयोग NITs, IISc, DIAT, IIEST, IISER पुणे, IISER भोपाल, IIPE, JNCASR, SLIET सहित विभिन्न CFTIs द्वारा 2300 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाएगा। छात्र अपना IIT JAM 2023 रिजल्ट अभी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पर नवीनतम अपडेट के लिए, IIT संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-jam.iitg.ac.in पर जाएं।

होमपेज पर दिखाई देने वाले JOAPS 2023 लॉगइन टैब पर क्लिक करें।

एक नया लॉगइन पेज खुलेगा।

अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्कोरकार्ड तक पहुंचें और इसे डाउनलोड करें।

भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *